“नगर आयुक्त ने कहा कि इस साल का बजट का आकार बढ़ेगा। पिछले साल की तुलना की अपेक्षा इस साल 6 गुना बढ़ेगा….”
एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (दीपक कुमार)। इस बार पटना नगर निगम का बजट 6 गुना बड़ा होगा ,कई तरह की परियोजनाओं को इस बजट में शामिल किया गया है।
पटना के नगर निगम कार्यालय में पटना महापौर की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। जिसमें पटना महापौर सीता साहू, उपमहापौर विनय कुमार, पटना नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि निगम द्वारा कई बड़ी परियोजनाओं को पूरा किया जाना है। सभी वार्ड में दो करोड़ की राशि अलग से दिया जाएगा, जो कि अलग से विकास कार्यों के लिए होगा। बजट में पटना शहर को एक अंतरराष्ट्रीय शहर बनाने पर जोर होगा।
उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम को राजस्व के लिए होल्डिंग टैक्स का इस साल 100 करोड़ लक्ष्य रखा गया है। इसे अगले साल तक 300 करोड़ तक का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि अब होल्डिंग टैक्स 1 लाख 61 हजार को बढ़ाकर 5 लाख तक वसूले जाएंगे। राजस्व के लिए कमर्शियल कंप्लेक्सओ के निर्माण के कर भी वसूले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन के लिए टेंडर स्वीकृत किया गया है। शहर में साफ-सफाई को लेकर भी कई फैसले लिए गए हैं। जल आपूर्ति के क्षेत्र में 160 पंप हाउसों के भवनों का पुनर्निर्माण भी होगा।