Home झारखंड अंतिम चरण में झारखंड की तीनों सीटों पर बंपर वोटिंग

अंतिम चरण में झारखंड की तीनों सीटों पर बंपर वोटिंग

0

“42 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान पर तपती धरती और बेहद गर्म हवा के बावजूद झारखंड की तीनों सीटों पर आज सुबह से ही वोटिंग  के दौरान में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया….”

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2019 के 7वें और अंतिम चरण का मतदान आज संपन्न हो गया। इस चरण में बिहार की 8 एवं झारखंड की 3 सीटों के चुनाव के लिए भी मतदान हुए।

वोटिंग का उत्साह पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों में अधिक दिखा। मतदाताओं के उत्साह का ही परिणाम रहा कि दोपहर 1:00 बजे तक इन 3 सीटों के लिए औसत मतदान 52.89 प्रतिशत तक पहुंच चुका था।jharkhand last phase 1

मतदान की गति दोपहर बाद भी जारी रही। दोपहर 1:00 बजे तक जहां गोड्डा में 50.38%, दुमका में 53.15% और राजमहल में 55.60% मतदान हुए, वहीं दिन उतरने के साथ ही यह प्रतिशत बढ़कर करीब 3:00 बजे तक 64.81% तक पहुंच गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लाइन जो लगी, वह अंत तक अनवरत लगी ही रही।

आधिकारिक सूचना के मुताबिक अपराहन 3:00 बजे तक झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट के लिए 63.30%, दुमका सीट के लिए 66.89 प्रतिशत तथा राजमहल सीट के लिए 64 68% मतदान हो चुके थे। मतदान प्रतिशत की अंतिम स्थिति की जानकारी फिलहाल आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है।

उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि वोटिंग के अंतिम 2 घंटे में यह प्रतिशत और भी ज्यादा हो गई। उम्मीद यह भी व्यक्त की जा रही है कि मतदान का प्रतिशत अंतिम तौर पर 68 से 70% तक रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version