खरसावां का भव्य मां आकर्षणी मंदिर दर्शन, जहाँ होती है पत्थर के टुकड़ों की पूजा

खरसावां (नुनु राम महतो)। झारखंड प्रदेश में सरायकेला खरसावां से 6 किलोमीटर दूर अवस्थित है मां आकर्षणी मंदिर। यह मंदिर झारखंड के एक प्रसिद्ध मंदिरों में एक है। आखान यात्रा का प्रत्येक साल मकर संक्रांति के दूसरे दिन 15 जनवरी को यहां लोग धूमधाम के साथ आखान यात्रा मानते हैं।

आखान यात्रा के दिन खरसावां के प्रसिद्ध इस देवी स्थल माता आकर्षणी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। भक्त आस्था की प्रतीक माता आकर्षणी मंदिर में आखान यात्रा पर हर कोई माता टेक नया व शुभ कार्य का आरंभ करते हैं।

पूजा करने के लिए हजारों भक्तों झारखंड के आलावे पड़ोसी राज्य उड़ीसा , पश्चिम बंगाल,  बिहार एवं दूर दराज से पूजा अर्चना करने पहुचते हैं। यह आकर्षणी मंदिर 320 फीट ऊंची एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है।

 

माता के संबंध में कहा जाता है कि मंदिर का पुजारी को जब एक दिन पूजा संपन्न कर शाम को पहाड़ी से उतर रहा था, उसी दौरान उन्हें याद आया कि वह मंदिर में अपनी तलवार छोड़ आये है। जब वे दोबारा तलवार लाने के लिए पहाड़ की ऊपर मंदिर पहुंचे तो देखा कि देवी वहां भोजन कर रही है।

पुजारी को देख देवी ने भोजन करना बंद कर दिया, और नाराज होकर बोली कि  आज से इस मंदिर का कपाट हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। इसी बीच पुजारी कुछ समझ पाते कि माता का मंदिर अचानक चट्टान में तब्दील हो गया।

कहा जाता है कि अंग्रेजों ने इस पूजा स्थल के चट्टान में सोना होने के कारण इसे तोड़ने का आदेश दिया। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका।  मशीन से चट्टान को तोड़ने का प्रयास करते ही वह टुकड़े टुकड़े हो गए। इस पत्थर को तोड़ने वाले अंग्रेज लोग खून की उलटियाँ करते हुए वही मर गये। तब इस घटना के बाद अंग्रेजी सरकार ने चट्टान को तोड़ने का काम बन्द करवा दिया।

आज भी उस तोड़े हुए इस चट्टान पर स्थित मां आकर्षणी देवी की  प्रतिदिन सुबह 5:00 से शाम 5:00 बजे तक पूजा अर्चना होती है। झारखंड सरकार की ओर से इसे पर्यटक स्थल घोषित किया गया है।

यहाँ रहने सहने के आलावे, शौचालय, पार्क, नल, जल आदि की उत्तम व्यवस्था की गयी है। नया साल में पहाड़ के नीचे लोग भारी संख्या में पूजा अर्चना के साथ पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। यहाँ लोग खूब नाचने झूमते है। छोटे बडे़ सभी लोग नृत्य करते हुए आनंद मनाते हैं। 

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button