Homeदेशराजधानी पटना समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

राजधानी पटना समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

** ताजा अलर्ट के मुताबिक पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, बक्सर, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी, सीवान, सारण, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद और गया जिले में आंधी-बारिश और ठनका गिरने की आशंका है....**

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। पूरे बिहार में सक्रिय मॉनसून के बीच मौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया समेत 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

In different areas of Bihar 22 people died prematurely in a day due to the grip of Thanka.खबरों के मुताबिक इन जिलों में बुधवार दोपहर तक मध्यम दर्जे की बरसात होने, मेघगर्जन और ठनका गिरने की आशंका है। खराब मौसम में लोगों से पक्के मकान में रहने और पेड़ एवं बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के बुधवार सुबह जारी ताजा अलर्ट के मुताबिक पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, बक्सर, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी, सीवान, सारण, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद और गया जिले में आंधी-बारिश और ठनका गिरने की आशंका है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

बता दें कि सूबे में बीते 24 घंटे के भीतर खराब मौसम के चलते दो दर्जन से ज्यादा लोगों की जान चली गई। सबसे ज्यादा सारण जिले में मंगलवार को पांच लोगों की ठनका गिरने से मौत हुई।

औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना इलाके में बुधवार सुबह ही बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें