चुनाव डेस्कदेशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

तेजस्वी यादव को बुलेट प्रूफ कार के साथ मिली जेड प्लस सिक्योरिटी

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार का उप मुख्यमंत्री बनते ही तेजस्वी यादव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

इसके साथ ही तेजस्वी के काफिले में शामिल वाहन भी बदल दिए गए हैं। अब तेजस्वी यादव बुलेट प्रूफ गाड़ी से चलेंगे। इससे पहले उन्हें वाई प्लस की सुरक्षा प्रदान की गई थी।

जेड प्लस सुरक्षा एसपीजी के बाद दूसरी सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। बिहार में महागठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने के बाद गृह विभाग की अनुशंसा के बाद तेजस्वी यादव की सुरक्षा बढ़ाई गयी है।

उल्लेखनीय है कि अभी तक राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई थी।

इस लिस्ट में अब तेजस्वी यादव भी आ गए हैं। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष के समय तेजस्वी यादव को वाई प्लस की सुरक्षा मिली हुई थी।

 

आगे पढ़ें

मुकेश भारतीय

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button