रांची खेलगांव में 15 दिसंबर से दो चरणों में होगें राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। राज्य स्तरीय खेलो झारखंड का आयोजन दो चरणों में रांची के खेल गांव में होगा इसे लेकर समितियों का गठन किया गया है प्रतिस्पर्धा के आयोजन को लेकर भी समिति बनाई गई है। इसमें विभिन्न स्कूल के शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी को 14 दिसंबर तक खेल गांव में योगदान देने को कहा गया है।

इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की निदेशक किरण कुमारी पासी ने 5 दिसंबर को आदेश जारी किया है।

पासी ने जारी अपने आदेश में कहा है कि समग्र शिक्षा अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा राज्य के सभी सरकारी विद्यालय, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड आवासीय विद्यालय, मॉडल विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय में पढ़ रहे 50 लाख छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए खेलो झारखंड आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर इसका आयोजन होना है। विद्यालय, प्रखंड एवं जिला स्तर पर इसका आयोजन 30 नवंबर तक हो चुका है।

राज्य स्तरीय खेलो झारखंड- 2022-23 का आयोजन दो चरणों में किया जाना है। पहला चरण 15 से 17 दिसंबर और दूसरा चरण 19 से 21 दिसंबर तक रांची के खेल गांव में किया जाना है। इसके आयोजन के लिए मुख्य संचालन समिति, समन्वय समिति, आमंत्रण समिति, कंट्रोल रूम समिति, पंजीयन समिति, परिवहन समिति, प्रतिभागियों का आवासन समिति, पुरस्कार वितरण समारोह समिति आदि का गठन किया गया है।

विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन के लिए भी समिति गठित की गई है। एथलेटिक्स, हॉकी, कराटे, कुश्ती, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, तीरंदाजी आदि खेलों के लिए आयोजन समिति बनाई गई है।

खेलो झारखंड के सफल आयोजन के लिए संबंधित पदाधिकारी, शिक्षकों, कर्मियों की 14 से 22 दिसंबर तक रांची के खेल गांव में प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मियों को 14 दिसंबर की सुबह 10 बजे खेलगांव में प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी के लिए आहूत बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once