जरा देखिएदेशबिग ब्रेकिंगबिहारसोशल मीडिया

नवादा में 27 लीटर शराब के साथ तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार

नवादा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब का कारोबार बदस्तूर जारी है। अब शराब के बड़े-बड़े माफिया हाईटेक तरीके से इस गोरखधंधे को अपना रहे हैं। शराबबंदी के बाद कभी एंबुलेंस से तो कभी पुलिस गाड़ी शराब बरामद होता आ रहा है।

ताजा मामला नवादा का है, जहां एक तथाकथित पत्रकार द्वारा शराब का कारोबार किया जा रहा था। शराब कारोबारी खुद को एक दैनिक अखबार का ब्यूरो चीफ भी बताया है। कारोबारी प्रेस रिपोर्टर बनकर शराब की तस्करी कर रहा था। नवादा पुलिस ने 27 बोतल विदेशी शराब के साथ उसे धर दबोचा है।

उत्पाद विभाग की पुलिस ने गिरफ्तार शराब कारोबारी के पास से नवबिहार दूत दैनिक अखबार का प्रेस आईडी को भी बरामद किया है। उत्पाद पुलिस के हत्थे चढ़े युवक शहर के प्रसाद बिगहा मुहल्ला निवासी नरेश सिंह के पुत्र आकाश कुमार उर्फ पिन्टू बताया जाता है।

बताया गया है कि वे पत्रकारिता की आड़ में शराब का धंधा कर रहा था, जिसे प्रेस कार्यालय उसे कुछ माह पहले हीं अखबार से हटा दिया था। उसके प्रेस आईडी कार्ड का भी समय सीमा समाप्त था। पुलिस पुरे मामला को जांच रही है।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
Back to top button
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once