बिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह, सूबे में शोक की लहर

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क )। बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का निधन हो गया है। सदानंद सिंह की तबीयत से बीते कुछ दिनों से खराब चल रही थी और आखिरकार आज उन्होंने अंतिम सांस ली है।

Senior Congress leader Sadanand Singh is no more wave of mourning in the state 1सदानंद सिंह 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। वह 1990 से 1993 तक जिला कांग्रेस कमेटी, भागलपुर के अध्यक्ष रहे।

वे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी रहे।

वे करीब 10 साल से कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद पर भी रहे। सदानंद सिंह बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके थे।

सदानंद सिंह की गिनती बिहार के सबसे अनुभवी कांग्रेसी नेताओं में होती रही। वह भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट से 12 बार चुनाव लड़े जिसमें से 9 बार जीत हासिल की।

सदानंद सिंह के नाम सबसे ज्यादा बार विधानसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2015 में वह कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बावजूद अपनी सीट बचाने में सफल रहे थे।

सदानंद सिंह के निधन की खबर आने के साथ बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

बोलेरो से कुचलकर मुखिया की हत्या, विरोध में भारी हंगामा,तोड़फोड़,सड़क जाम

मिसालः यूं नाव पर शिक्षा की अलख जगा रहे हैं कटिहार के नाविक शिक्षक

निगरानी की टीम ने प्रभारी अंचल निरीक्षक को 4 हजार घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

डीएसपी द्वारा यौन शोषण का मामला पहुंचा सीएम जनता दरबार, पीड़िता ने डीजीपी पर लगाए गंभीर आरोप

 

Related Articles

Back to top button
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once