Homeदेशवरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी का दिल्ली एम्स में निधन

वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी का दिल्ली एम्स में निधन

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी का 72 साल की उम्र में पटना में निधन हो गया है।

वे कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन से बिहार की राजनीति में शोक की लहर है। कई नेताओं ने सुशील मोदी के निधन पर शोक जताया है।

खबरों के अनुसार सुशील कुमार मोदी का सोमवार की देर रात निधन हो गया। वे बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं में एक थे।

वह 72 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से वो कैंसर से पीड़ित थे। उनके गले में कैंसर था। उनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

सुशील मोदी के निधन की खबर से बिहार की राजनीति में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए इसे अपूरणीय क्षति करार दिया।

परिजनों के मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें

सर्वजन खबरें