देशबिग ब्रेकिंग

पुलिस-नक्सली मुठभेढ़ में रंका थाना प्रभारी जख्मी, रिम्स रेफर, 2 नक्सली मारे गए

गढ़वा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड प्रदेश अंतर्गत गढ़वा जिला के रंका थाना प्रभारी नक्सली मुठभेड़ में गोली लगने से गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं। उन्हें मेडिका राँची रेफर किया गया है।

खबरों के मुताबिक गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा गाँव के जंगल में नक्सलियों की छुपे होने की सूचना पर रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा अपने दल-बल के साथ ढेंगुरा जंगल में पहुँचे। जहाँ पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

इसी बीच घंटों तक चली मुठभेड़ में रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को नक्सलियों की गोली लग गयी। उन्हें आनन-फ़ानन में ईलाज के लिए राँची भेजा गया है। जहाँ मेडिका अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को एक गोली छाती में भी लगी थी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट होने के कारण सीने की गोली कोई असर नहीं कर पाई, लेकिन कलाई पर लगी गोली से जख्मी हो गए।

वहीं रंका थाना पुलिस का दावा है कि पुलिस ने इस मुठभेढ़ में दो नक्सली को मार गिराया गया है। जंगल में उन नक्सलियों का शव को खोजने के तीन थाना रंका, रमकंडा और चीनियाँ थाना की पुलिस सर्च अभियान में लग गई है।

एसपी गढ़वा दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को मुठभेड़ के दौरान कलाई में गोली लगी है। पुलिस नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान में जुट गई है।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button