Homeचुनाव डेस्करांची पुलिस ने जयराम महतो को बोकारो जाकर नामांकन के समय किया...

रांची पुलिस ने जयराम महतो को बोकारो जाकर नामांकन के समय किया गिरफ्तार

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड में युवा तुर्क नेता बनकर उभरे जयराम महतो को नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजधानी रांची में विधानसभा घेराव मामले में उनकी गिरफ्तारी की गयी है। उनके खिलाफ वारंट जारी था। बोकारो में चुनावी सभा के बाद पुलिस उन्हें रांची लाएगी।

आज बुधवार को जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए नगड़ी इंस्पेक्टर व डीएसपी बोकारो पहुंचे और नामांकन दाखिल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। नगड़ी थाना केस संख्या 48/22 में पुलिस ने जयराम महतो को गिरफ्तार किया है।

खबरों के अनुसार गिरिडीह लोकसभा सीट से बुधवार को जयराम महतो ने नामांकन दाखिल किया। बोकारो डीसी विजया जाधव को उन्होंने नामांकन पत्र सौंपा। इसके बाद रांची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि बोकारो के चास में उनकी चुनावी सभा है। चुनावी सभा की इजाजत दे दी जाए। रांची पुलिस कस्टडी में लेकर उन्हें चास पहुंची। सभा खत्म होने के बाद पुलिस जयराम महतो को रांची ले आएगी।

विधानसभा घेराव मामले में पुलिस ने जयराम महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नगड़ी थाने में केस (संख्या 48/22) दर्ज था। इस मामले में उनके खिलाफ वारंट जारी था। बुधवार को गिरिडीह लोकसभा सीट से जैसे ही बोकारो समाहरणालय में उन्होंने पर्चा दाखिल किया। पुलिस ने जयराम महतो को गिरफ्तार कर लिया।

गिरिडीह लोकसभा के उम्मीदवार जयराम महतो बोकारो डीसी कार्यालय नामांकन करने पहुंचे थे। नामांकन करने के बाद जैसे ही डीसी कार्यालय से बाहर निकले, उन्हें रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बोकारो डीसी कार्यालय के समक्ष सैकड़ों की संख्या में जयराम के समर्थक जुटे हैं और गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।

नालंदा में तीसरी बार अंबेडकर साहब की प्रतिमा का सर कलम किया

गेहूं की खरीद को लेकर इन 8 जिला सहकारिता पदाधिकारी पर गिरी गाज

चाईबासा चुनावी झड़पः ग्रामीणों ने गीता कोड़ा समेत 20 भाजपा नेताओं पर दर्ज कराई FIR

आखिर इस दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करने का मतलब क्या है?

ACS केके पाठक ने अब EC पर साधा कड़ा निशाना, लिखा…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें