देशबिग ब्रेकिंगराजनीति

रांची से 5 बार भाजपा सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल, चुनाव लड़ना तय

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड की राजधानी रांची के पूर्व भाजपा सांसद रामटहल चौधरी ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अब रांची लोकसभा सीट से उनका बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ना तय बताया जा रहा है।

Ramtahal Chaudhary 5 time BJP MP from Ranchi joins Congress decided to contest elections 2अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कांग्रेस का अंग पट्टिका पहनाकर श्री चौधरी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने गुलदस्ता देकर रामटहल चौधरी का स्वागत किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि रामटहल चौधरी झारखंड की राजनीति में एक बड़ा नाम है। श्री चौधरी ने समाज के लिए 40 वर्ष से लगातार अपनी सेवा भावना अपने कार्यों से जनता में अपनी एक अलग छवि बनाई है। इसी वजह से दो बार विधायक रहने के बाद पांच बार लगातार रांची के सांसद रहे।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा द्वारा 2019 के चुनाव में अहमियत न दिए जाने के कारण इन्होंने स्वतंत्र रूप से भी चुनाव लड़ा, लेकिन बावजूद उसके आज के जमाने में भी इनकी अपनी अहमियत उनके आदर्शों की कीमत है। इन्होंने  30-40 वर्षों में वहां के जनता के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद की है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर आज इन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है इसके लिए मैं इन्हें बधाई देता हूं इनके आने से झारखंड में कांग्रेस को एक नई मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि श्री चौधरी झारखंड में पिछड़ों के मसीहा के तौर पर जाने जाते हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान झारखंड में जो 5 दिनों का समय गुजारा है उससे झारखंड में बहुत से लोग प्रभावित हैं। आज झारखंड में भाजपा में भगदड़ मची हुई है और यह सही है कि श्री चौधरी पांच बार सांसद रहे हैं, लेकिन भाजपा से इनका मोह भंग पहले ही हो चुका था, क्योंकि जिस तरह की नीति भाजपा की है और वहां जैसे लोग हैं, उसमें इनका मन नहीं लग रहा था और अब यह अपना कीमती समय कांग्रेस पार्टी को देने का काम करेंगे और पार्टी इन्हें हमेशा पूरा सम्मान देगी।

पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को पत्नी ने ही मरवाई थी गोली, प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार

सम्राट चौधरी का अबतक का सबसे गंदा बयान, जानें क्या कह डाला?

ईडी ने कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को बताया दिल्ली शराब घोटाला का किंगपिन !

8 अगस्त, 2021 तक डीएलएड कोर्स नहीं करने वाले नियोजित शिक्षकों को हटाने का आदेश

बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग पर पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को गोली मारी, हालत गंभीर

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button