Homeशिक्षास्कूल टाइमिंग के सवाल पर पत्रकारों को यूं हाथ जोड़कर अंदर घुस...

स्कूल टाइमिंग के सवाल पर पत्रकारों को यूं हाथ जोड़कर अंदर घुस गए CM नीतीश

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। आज बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधे सवाल किया कि स्कूलों की टाइमिंग कितने बजे से सर?

इस सवाल पर मुख्यमंत्री पहले अनसुना करते हुए आगे बढ़ते गए। इसके बाद जब पत्रकारों ने अपने सवाल के सुर तेज किया तो मुख्यमंत्री बिहार विधानसभा के द्वार पर थोड़ा रुक गए और पलटकर हाथ जोड़ा तथा बिना कुछ बोले सीधे अंदर प्रवेश कर गए।

बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पूरे सूबे के स्कूलों में भी अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न कर दी है। कहीं शिक्षक सुबह साढ़े आठ बजे पहुंच रहे हैं। कहीं वे सुबह नौ बजे पहुंच रहे हैं तो कहीं वे सुबह पौने दस बजे पहुंच रहे हैं। उनपर विभागीय कार्रवाई भी हो रही है।

हालांकि ऐसे हालात कहीं कहीं ही देखा जा रहा है। अमुमन स्कूलों में शिक्षक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेशानुसार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ही हाजिरी लगा रहे हैं।

दरअसल पूरे शिक्षा महकमे में ऐसी स्थिति खुद सीएम नीतीश कुमार ने उत्पन्न की है। उन्होंने बिहार विधानसभा और विधान परिषद में स्कूलों का समय सुबह दस बजे से शाम चार किए जाने की बात कही।

साथ ही उन्होंने सदन में यह भी कहा कि शिक्षकों को पन्द्रह मिनट पहले आ जाना चाहिए और पन्द्रह मिनट बाद स्कूल से जाना चाहिए। यानि कि सीएम नीतीश कुमार के अनुसार स्कूलों का समय पौने दस बजे से सवा चार बजे तय मानी गई।

उधर, नाना प्रकार के विवादों और चर्चाओं से घिरे बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सूबे के सभी स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक तय कर रखी है। इससे इतर शिक्षक और पदाधिकारी कार्रवाई की जद में आ रहे हैं।

स्कूल टाइमिंग के सवाल पर पत्रकारों को यूं हाथ जोड़कर अंदर घुस गए CM नीतीश  ….नीचे देंखे वीडियो

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=5YVkdAqQ8Qo[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=tE_9yNsCASU[/embedyt]

बिहार विधानसभा में बौखलाए CM नीतीश, कहा- RJD जिंदाबाद बोलेंगे, KK पाठक ईमानदार, नहीं हटाएंगे

सीएम के नालंदा में जदयू सांसद और सिविल सर्जन के बीच बकझक का वीडियो वायरल

बहुमत की रात : सीएम नीतीश के लिए भारी, फ्लोर टेस्ट में तय होगा 19 साल का सफर

गांव से चल रही हमारी सरकार, दरवाजा पर मिल रहा योजनाओं का लाभ : चम्पाई सोरेन

JSSC CGL प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच के लिए पुनः एसआईटी का गठन

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें