अन्य
    Tuesday, February 18, 2025
    18 C
    Patna
    अन्य

      अब अरविंद केजरीवाल को सीबीआई की नोटिश, 16 अप्रैल को करेगी पूछताछ

      इंडिया न्यूज रिपोर्टर डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें रविवार (16 अप्रैल) को सुबह 11 बजे बुलाया है। उनसे सीबीआई नई शराब नीति मामले में पूछताछ करना चाहती है। सीबीआई अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

      सीबीआई के समन के बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ”अत्याचार का अंत ज़रूर होगा। अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा समन किये जाने के मामले में शाम 6 बजे प्रेसवार्ता करूंगा।”

      संजय सिंह ने कहा कि जिस दिन दिल्ली की विधानसभा में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा था कि देश के पीएम के दोस्त की कंपनी में लगा हुआ काला धन नरेंद्र मोदी का है। उसी दिन मैनें उनसे कहा था कि अगला नंबर आपका है। ये लोग जतन करेंगे पीएम का भ्रष्टाचार दबाने के लिए।

      बता दें कि नई शराब नीति मामले में सीबीआई दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन्हें सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इसको लेकर आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमलावर है।

      शुक्रवार को ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी पर परोक्ष रूप से हमला किया।

      उन्होंने कहा, ”कई राष्ट्रविरोधी ताकते हैं जो देश को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती है। वो नहीं चाहता है कि गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। गरीब का बच्चा पढ़ेगा तो देश तरक्की करेगा लेकिन वो लोग नहीं चाहते हैं कि देश आगे बढ़े। वो कौन लोग हैं जो नहीं चाहते हैं कि देश तरक्की करे? उन सारे लोगों ने मिलकर मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया।”

      अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”जिन लोगों ने मनीष सिसोदिया को जेल भेजा है वो देश के दुश्मन हैं। इतिहास गवाह है कि जिस व्यवक्ति ने शिक्षा का प्रसार करने की कोशिश की है, इतिहास में तानाशाह ने उसे उठाकर जेल भेज दिया।”

      बिहार के 836 स्कूलों में पीएमश्री योजना लागू, जानें अहम बदलाव

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के शिक्षा क्षेत्र में...

      प्रगति यात्रा का आकर्षण बनी मधुरेंद्र की यह कलाकृति, मुख्यमंत्री भी हुए मुरीद

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में विकास की नई...

      बिहार भू सर्वे: दूसरे चरण की प्रक्रिया तेज़, शहरी क्षेत्रों में जल्द शुरू होगा कार्रवाई

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में ज़मीन सर्वेक्षण (बिहार...

      सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त राशन और पैसा को लेकर राजनीतिक दलों को लताड़ा

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। चुनावों से पहले राजनीतिक...

      नासा की चेतावनी: एस्टेरॉयड वाइआर 4 से धरती को खतरा, जानें आशंका!

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। अंतरिक्ष में घूमते खतरनाक...

      Topics

      अब इन 6 उत्पाद को मिलेगा जीआई टैग, सबौर कृषि विश्वविद्यालय में खुला सेंटर

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के छह विशिष्ट उत्पादों...

      पटना SSP की बड़ी कार्रवाई: 500 केस IEO पर FIR दर्ज करने का आदेश

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज))। राजधानी पटना में पुलिस प्रशासन...

      गजब! राजधानी पटना के थाना से जब्त वाहन लेकर फरार हुआ शराब माफिया

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजधानी पटना में...

      Related Articles