Home आधी आबादी NH33 फोरलेन किनारे घर में शिक्षिका की गला रेत हत्या,दहशत में लोग

NH33 फोरलेन किनारे घर में शिक्षिका की गला रेत हत्या,दहशत में लोग

0

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। ओरमांझी थाना से महज 300 मीटर की दूर स्थित एनएच-33 फोर लेन रोड किनारे दुर्गा मंदिर के सामने  शिव नारायण साहू की 26 वर्षीय शिक्षिका पुत्री प्रियंका कुमारी की गर्दन रेतकर हत्या कर दी।

murder 2घटना के समय शिक्षिका अपने घर में अकेली थी। शिक्षिका का नाम प्रियंका कुमारी है और वह सिलदिरी गांव स्थित आदित्य पब्लिक स्कूल में पढ़ाती थी। सूचना मिलने के बाद सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

डीएसपी ने बताया कि प्रियंका की बड़ी बहन मिनी कुमारी शाम लगभग 6 बजे अपने घर पहुंची तो देखा कि प्रियंका की गर्दन रेती हुई है।

इसके बाद वह शोर मचाने लगी, इसके बाद आस-पास के लोग जमा हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल, पुलिस को यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि घटना का अंजाम किसने और क्यों दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मृतका के मोबाइल को जब्त कर लिया है। पुलिस शिक्षिका के मोबाइल का सीडीआर निकाल रही है और मोबाइल के सहारे अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर ही है।

हालांकि अभी तक पुलिस को अपराधियों के बारे में कोई अहम जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले में प्रेम प्रसंग को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि दुष्कर्म के असफल प्रयास के हुई वारदात की घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

घटना के बाद डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। लेकिन कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल, इस तरह की घटना ने बेखौफ अपराधियों के बढ़ते मनोबल की साफ पुष्टि कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version