आधी आबादीजरा देखिएझारखंडदेशबिग ब्रेकिंगराजनीति

विश्व आर्थिक मंच पर सशक्त झारखंड का वैश्विक संदेश देंगी विधायक कल्पना सोरेन

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। विश्व आर्थिक मंच 2026 में झारखण्ड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन समावेशी विकास का संदेश रखेंगी। वे यह रेखांकित करेंगी कि जब महिलाएं नेतृत्व में आती हैं तो विकास अधिक टिकाऊ और समाज अधिक मजबूत बनता है।

दावोस में आयोजित उच्चस्तरीय संवादों में कल्पना सोरेन महिला नेतृत्व, लैंगिक समानता और आर्थिक भागीदारी से जुड़े विषयों पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे आदिवासी, ग्रामीण और हाशिए पर खड़ी महिलाओं की आकांक्षाओं को वैश्विक मंच तक पहुंचाकर बताएंगी कि यही महिलाएं आज झारखण्ड के सामाजिक-आर्थिक बदलाव की धुरी बन रही हैं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में चल रही महिला सशक्तिकरण योजनाओं का उल्लेख करते हुए वे बताएंगी कि कैसे स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदी, पलाश और मंईयाँ सम्मान योजना जैसी पहलों से लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रही हैं।

दावोस के बाद यूनाइटेड किंगडम दौरे में कल्पना सोरेन शिक्षा, कौशल विकास और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगी। यह यात्रा झारखण्ड को वैश्विक मंच पर एक उभरते, समावेशी और अवसरों से भरपूर राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

मुकेश भारतीय

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button