Home देश विधानसभा की 22वीं वर्षगांठ समारोह में माले विधायक बिनोद सिंह को मिला...

विधानसभा की 22वीं वर्षगांठ समारोह में माले विधायक बिनोद सिंह को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड विधानसभा की 22वीं वर्षगांठ पर राज्यपाल रमेश बैस ने आज मंगलवार 22 नवंबर को बगोदर विधानसभा क्षेत्र से माले विधायक बिनोद कुमार सिंह को उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से सम्मानित किया।

इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए विधानसभा कर्मी, शहीदों के परिजनों, राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और शांतिकाल में वीरता पदक प्राप्त करने वाले झारखंड राज्य के बहादुर पुलिसकर्मियों एवं सैनिकों को सम्मानित किया गया।

विधानसभा भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने विधायक बिनोद कुमार सिंह को 51 हजार रुपये, शॉल, प्रशास्त्रि पत्र और चांदी का मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर विधानसभा के पांच कर्मियों को भी उत्कृष्ट कर्मी के रूप में सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्कृष्ट कर्मी के रूप में धनेश्वर राणा, अमित कुमार दास, अनवर उल हसन, हेमन्त कुमार चौरसिया, अजित कुमार को सम्मानित किया।

झारखंड की खिलाड़ियों को सम्मानः झारखंड की लॉन बॉल खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे एवं फुटबॉल खिलाड़ी अष्टम उरांव को सम्मानित किया गया।

फुटबॉल खिलाड़ी अनीता कुमारी को सम्मानित किया गया। सुधा अंकिता तिर्की को भी सम्मानित किया गया।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version