Home आधी आबादी लॉकडाउन इफेक्टः 12 साल की लड़की 25 साल के आशिक संग फरार

लॉकडाउन इफेक्टः 12 साल की लड़की 25 साल के आशिक संग फरार

0

यह मामला बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर थाना इलाके की है, जहां नौबतपुर के एक गांव की रहने वाली एक 12 साल की लड़की अपने 25 साल के आशिक के साथ घर से भाग गई। लड़की की मां ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। इश्क की प्यार की न कोई उम्र होती है और  न ही कोई जाति-वर्ग-धर्म। ऐसा ही एक मामला नौबतपुर में सामने आई है। एक 12 साल की लड़की ने अपने 25 साल के आशिक को दिल दे बैठी और फिर आशिक के साथ घर से फरार हो गई। इसके बाद लड़की की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

लड़की की मां के अनुसार युवक उसकी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसला कर ले भागा है। युवक विक्रम थाना इलाके के महमदपुर गांव के रहने वाले गनौरी साव का बेटा गणेश साव है।

कहते हैं कि गणेश को नौबतपुर के एक गांव की रहने वाली 12 साल की एक लड़की से प्रेम हो गया था। कई दिनों से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था, लेकिन लॉकडाउन में इन दोनों कुजोड़ी को आपसी मुलाकात को लेकर परेशानियां होने लगी।

इसके बाद एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया और फिर अपने घर छोड़कर अपने 25 साल के आशिक के साथ लड़की फरार हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version