आधी आबादीआस-पड़ोसदेशबोलती तस्वीरें

यूं बीच सड़क उलझे डॉक्टर दंपति, मीडिया के कैमरे के सामने खूब चले जूते-चप्पल

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। जमशेदपुर के बिरसा नगर थाना अंतर्गत विजया गार्डन में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक डॉक्टर दंपत्ति आपस में ही उलझ पड़े। मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच विवाद की मध्यस्थता करने पुलिस को आना पड़ा।

HAIGH VOLTAGE DRAMA DR. FAMILY 3बताया जा रहा है कि डॉक्टर दंपति के बीच मामला पिछले डेढ़ साल से चला आ रहा है। जहां  डॉक्टर विकास कुमार सिंह देव और डॉक्टर पूर्णिमा सिंह के बीच पारिवारिक कलह के कारण तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है।

दोनों के बीच घर के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। वही दोनों डॉक्टर दंपत्ति अलग-अलग  रह रहे हैं। इसी दौरान डॉ पूर्णिमा सिंह को पता चला कि उनके घर पर ममता सिंह जो पेशे से एडवोकेट हैं, उनके घर में अपने पति और बच्चों के साथ रह रही है।

इसकी सत्यता जांचने जैसे ही डॉक्टर पूर्णिमा सिंह पहुंची, तो पूरे मामले को सही पाया। डॉ पूर्णिमा अधिवक्ता के पति से उलझ पड़ी। जिसकी जानकारी मिलते ही डॉक्टर विकास सिंहदेव मौके पर पहुंचे।

HAIGH VOLTAGE DRAMA DR. FAMILY 1

इस दौरान सोसाइटी रणभूमि में तब्दील रहा। जहां डॉक्टर पूर्णिमा ने अधिवक्ता ममता सिंह को डॉक्टर विकास की प्रेमिका बता कर जमकर बवाल काटा। मामला हाथापाई तक जा पहुंची।

उधर घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अधिवक्ता ममता सिंह का कहना है कि वे डॉ विकास सिंह देव के वकील है और उन्हीं के कहने पर इस घर में रह रही हैं।

मामला चाहे जो हो, लेकिन हाई सोसाइटी में हाई वोल्टेज ड्रामा देख हर कोई हैरान रहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once