एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। जमशेदपुर के बिरसा नगर थाना अंतर्गत विजया गार्डन में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक डॉक्टर दंपत्ति आपस में ही उलझ पड़े। मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच विवाद की मध्यस्थता करने पुलिस को आना पड़ा।
दोनों के बीच घर के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। वही दोनों डॉक्टर दंपत्ति अलग-अलग रह रहे हैं। इसी दौरान डॉ पूर्णिमा सिंह को पता चला कि उनके घर पर ममता सिंह जो पेशे से एडवोकेट हैं, उनके घर में अपने पति और बच्चों के साथ रह रही है।
इसकी सत्यता जांचने जैसे ही डॉक्टर पूर्णिमा सिंह पहुंची, तो पूरे मामले को सही पाया। डॉ पूर्णिमा अधिवक्ता के पति से उलझ पड़ी। जिसकी जानकारी मिलते ही डॉक्टर विकास सिंहदेव मौके पर पहुंचे।
इस दौरान सोसाइटी रणभूमि में तब्दील रहा। जहां डॉक्टर पूर्णिमा ने अधिवक्ता ममता सिंह को डॉक्टर विकास की प्रेमिका बता कर जमकर बवाल काटा। मामला हाथापाई तक जा पहुंची।
उधर घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अधिवक्ता ममता सिंह का कहना है कि वे डॉ विकास सिंह देव के वकील है और उन्हीं के कहने पर इस घर में रह रही हैं।