पठानकोट में सेना के जवान ने दो साथी जवानों को गोलियों से छलनी कर मार डाला

चंडीगढ़ (इंडिया न्यूज रिपोर्टर)। पठानकोट स्थित सेना के मीरथल आर्मी कैंप एरिया में सेना के एक जवान ने अपने दो साथियों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है।

इससे पहले पंजाब के अमृतसर में भी सेना के एक जवान ने ऐसी ही घटना को अंजाम दिया था। आरोपित जवान छुट्टी नहीं मिलने से परेशान एवं नाराज चल रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मीरथल कैंप में तैनात लोकेश नामक जवान छुट्टी नहीं मिलने के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार रात जब वह कैंप में गया तो उसकी अपने साथी हवलदार गौरी शंकर और सूर्यकांत के साथ बहस हो गई।

बहस इतनी बढ़ी कि लोकेश ने अपने साथियों पर अंधाधुन गोलियां दाग दीं। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। दोनों मृतक जवान पश्चिम बंगाल के बताए जाते हैं।

आरोपित लोकेश घटनास्थल से फरार हो गया। आर्मी की तरफ से संबंधित पुलिस स्टेशन नंगरपुर को इसकी सूचना दी गई है। वहीं घटना स्थल पर आर्मी ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल, सेना और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले मार्च माह के दौरान अमृतसर जिले में बीएसएफ के खासा मुख्यालय में कांस्टेबल ने मेस में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी, जिसमें चार जवानों की मौत हो गई थी।

Show More

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!