राज्यपाल ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को दिलायी पद की शपथ

राँची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। आज 20 फरवरी को झारखंड की रजधानी राँची अवस्थित राजभवन के बिरसा मंडप में माननीय राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को पद की शपथ दिलायी।

इस शपथ ग्रहण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version