जानकारी के अनुसार पुरानी जीटी रोड स्थित मर्फी रेडियो वाली गली में अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर में छठ पूजा का आयोजन हो रहा था। उनके घर में महिलाएं छठ पर्व के लिए प्रसाद बना रही थीं। प्रसाद बनाने के दौरान गैस की पाइप लीकेज होने से रिसाव होने लगा।
धीरे-धीरे गैस का रिसाव सिलेंडर तक पहुंच गया, जिससे ब्लास्ट हो गया। इस दौरान 30 से ज्यादा महिला-पुरुष आग की चपेट में आने से झुलस गए।
इस दौरान आग पर काबू पाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों पुकिसकर्मी में महिला सिपाही प्रीति कुमारी, डीएपी अखिलेश कुमार, जगलाल प्रसाद, सैफ जवान मुकुंद राव, जगलाल प्रसाद, ड्राइवर मो० मोज्ज्म एवं साहगंज मुहल्ले के नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल ओड़िया, राजीव कुमार, मो शाब्दिर, मो असलम, सुदर्शन, अरियन गोस्वामी, मो छोटू आलम, अनिल कुमार, शाहनवाज सहित तीन दर्जन लोग घायल हो गए। 20 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- जदयू बचेगा या राजद? या आकार लेगा कोई नया दल?
- Hate Speech Case : भड़काऊ भाषण मामले में सपा विधायक आजम खान को तीन साल की सजा
- गवर्नर के एटम बम की एंट्री के बाद फिर विस्फोटक हुई झारखंड की सियासत
- Dirty Politics : गांधी जी पर सीधा प्रहार, नोटों पर आंबेडकर से शिवाजी तक को बनाया उम्मीदवार
- Chitragupta Puja 2022 : भगवान यम के सहयोगी चित्रगुप्त जी की पूजा का महत्व और पूजन विधि