पूर्व आईपीएस ने जदयू विधायक गोपाल मंडल के पुत्र की गिरफ्तारी की मांग की

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़)। जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनके पुत्र आशीष मंडल उर्फ टिंकू पर आरोप है कि भागलपुर के बरारी में जमीन हथियाने को लेकर चार लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है। पूरे मामले पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी ने डीजीपी से विधायक पुत्र की गिरफ्तारी की मांग की है।

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास ने डीजीपी से मांग की है कि घटना के एक दिन बाद भी विधायक के बेटे की गिरफ्तारी से पुलिस बच रही है।

श्री दास ने आरोप लगाया है कि विधायक गोपाल सीएम के काफी करीब है। ऐसे में उनके बेटे को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त दिखता है।

पूर्व आईपीएस ने कहा कि बरारी के मुशहरी टोले के पीड़ितों में दहशत व्याप्त है।जबतक आरोपी विधायक पुत्र की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वहां के लोगों में डर बैठा रहेगा। उन्होंने डीजेपी से शीघ्र आरोपी विधायक पुत्र की गिरफ्तारी की मांग की है।

सोमवार को भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र में मुसहरी के समीप एक जमीन विवाद को लेकर चली गोली में 4 लोग घायल हो गए थें। मामले में जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष उर्फ टिंकू पर गोली चलाने का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार` घटना में जमीन के मालिक लाल बहादुर सिंह, उनकी पत्नी माधुरी, उनका बेटा वीर बहादुर और बेटे का दोस्त शरद उर्फ रवि जख्मी हैं। सभी को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शरद उर्फ रवि को मुंह में गोली मारी गई है जिससे वह गंभीर रुप से घायल है। रवि को बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया है।

लाल बहादुर सिंह ने घटना को लेकर जदयू के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष उर्फ टिंकू के अलावा दिलीप मंडल, धनंजय यादव व अन्य 20- 25 लोगों पर आरोप लगाया है।

जख्मी का कहना है कि गोपाल मंडल के एक अन्य बेटे तरुण ने उनके बेटे वीर बहादुर को कॉल कर जमीन से हटने के लिए कहा था। जमीन से नहीं हटने पर मारपीट की बात कही गयी थी।कॉल आने के कुछ ही देर बाद 20-25 लोग उनके प्लॉट पर पहुंचे, फायरिंग की और लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी।

जख्मी का आरोप है कि मारपीट करने वालों में विधायक का बेटा आशीष उर्फ टिंकू भी शामिल था।उनका यह भी आरोप है कि विधायक गोपाल मंडल ने खुद और दूसरे के मोबाइल से उनको कॉल कर धमकी भी दी थी कि उस जमीन से हट जाएं।

उधर जदयू विधायक गोपाल मंडल और उनके पुत्र ने सफाई देते हुए कहा है कि उनका इस मामले में कोई हाथ नहीं है और उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once