Home गांव-देहात पुलिस उदंडता के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, लगाए प्रशासन विरोधी नारे

पुलिस उदंडता के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, लगाए प्रशासन विरोधी नारे

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। वैश्विक महामारी को जारी लॉकडाउन को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में प्रशासनिक अव्यवस्था नहीं संभल रही है। यहां पुलिसिंग की भी कमी है।

आज अहले सुबह जिला मुख्यालय बिहारशरीफ नगर में एनएच-31 पर मामू-भगीना पहाड़ के पास किसानों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है और पुलिस-प्रशासन के विरोध में जमकर नारे लगाए।FAIL NALANDA ADMIN IN LOCKDOWN 2

किसानों का कहना है कि यहां लॉकडाउन के नाम पर पुलिस किसानों के साथ वेबजह मारपीट कर रहे हैं। उन्हें बाजार में सब्जी बेचने में अनावश्यक बाधा उत्पन्न कर रही है।

जिला प्रशासन ने  बाजार समिति से सब्जी खरीद-बिक्री हटाकर दीपनगर इलाके में कर दी है। इससे परेशानी और भी बढ़ गई है।

किसानों का पुलिस-प्रशासन के खिलाफ बढ़ते हंगामा और विरोध पर्दशन के बीच जिले के एसपी नीलेश कुमार सदलबल पहुंच गए हैं और मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस विरोध प्रदर्शन से सुलह करने पहुंचे जिले के एसपी नीलेश कुमार खुद लॉकडाउन के नियमों का पालन करते नहीं दिखे। उनके कनीय शहर के डीएसपी भी वैसे ही दिखे। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=tDefdzBRQvE[/embedyt]

error: Content is protected !!
Exit mobile version