देशबिग ब्रेकिंग

दुमका के एसपी कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल में गैस सिलेंडर फटने से 30 छात्राएं झुलसीं

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। झारखंड के दुमका शहर के करहलबिल मोहल्ला स्थित एसपी कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल में खाने बनाते हुए गैस सिलेंडर फटने से आग लग गयी। जिसमें 30 छात्राओं के झुलस जाने की खबर आ रही है।

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार जब एक छात्रा छोटे एलपीजी सिलेंडर से खाना बना रही थी, तभी सिलेंडर फट गया। आग से 30 छात्रों के झुलसने की खबर आ रही है। छात्राओं को आनन-फानन में फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

इस घटना के बाद पूरा कमरा जल गया है। छात्राओं के सामान के साथ आवश्यक डॉक्यूमेंट तक जल गये। अगलगी के बाद एसडीओ महेश्वर महतो और नगर थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

इधर, इस घटना के बाद झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस हादसे को लेकर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है।

उन्होंने ट्विट कर लिखा है कि ‘राज्य सरकार की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। दुमका (शिवपहाड़) गिधनीपहाड़ी स्थितकल्याम विभाग के 20 छात्राओं के क्षमता वाले छात्रावास, जहां 20 छात्राओं की क्षमता वाले छात्रावास में 40 छात्राएं रही रही थीं। छोटे सिलेंडर से खाना बनाने के दौरान आग लगी।’

 

 

Back to top button