Home आस-पड़ोस बिहारः चंडी टोला में स्कूल की दीवार के मलवे में दबने से...

बिहारः चंडी टोला में स्कूल की दीवार के मलवे में दबने से  6 मजदूरों की मौत

0

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के खगड़िया के चंडी टोला में एक स्कूल की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई और दबे होने की आशंका है।

खबर है कि खगड़िया जिला के महेशखूंट थाना इलाके के बन्नी चंडी टोला गांव की है। यहां एक स्कूल की दीवार गिरने से 12 मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें अब तक 6 मजदूरों की लाश बरामद हो गई है, जबकि 3 अभी भी लापता हैं।

वहीं 3 मजदूर सुरक्षित निकल गए हैं। एक घायल रामचंद्र साह घर चला गया। लापता मजदूरों की तलाश जारी है। 2  जेसीबी मशीनों से लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है।

बताया जाता है कि मध्य विद्यालय के पास नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए JCB से खुदाई की जा रही थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक पंचायत समिति योजना से यहां नाला निर्माण कार्य चल रहा था। नाला खोदने के लिए स्कूल की चहारदीवारी को जड़ तक खोद दिया गया था। स्कूल की दीवार कमजोर बनी हुई थी। जड़ तक खोद देने से वह गिर गई। मरने वालों में सभी मजदूर थे।

खगड़िया जिलाधिकरी ने बताया कि दीवार जिस वक्त गिरी, तब कुछ लोग उसके बगल में बैठे थे, वे इसकी चपेट में आ गए। अभी हमलोग बचाव कार्य में लगे हैं। बाद में इसकी जांच-पड़ताल कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी मजदूर 2 तारीख से काम कर रहे थे। कुदाल से नाले की खुदाई कर रहे थे। सोमवार को खुदाई के लिए जेसीबी लाई गई थी। वे लोग नाली साफ कर रहे थे, तभी स्कूल की दीवार तड़तड़ाने लगी।

दीवार गिरती देख बहुत-से लोग भाग गए, जो नहीं भाग पाए, वे मलबे के नीचे आ गए। संजय सिंह, सुधीर सिंह ठेकेदार ने इन मजदूरों को काम पर रखा था।

error: Content is protected !!
Exit mobile version