आधी आबादी

गर्मजोशी से स्वागत के बीच पद्मश्री छुटनी महतो ने पीएम मोदी को बताया धर्म भाई

सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। दिल्ली से राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री से सम्मानित सरायकेला के बीरबांस निवासी छुटनी महतो गुरुवार देर शाम सरायकेला पहुंची। यहां जगह- जगह पद्मश्री छुटनी महतो का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।

इसी क्रम में रांची से लौटते पर कांड्रा में छुटनी महतो का भजपाइयों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।

Amidst the warm welcome Padma Shri Chutni Mahto told PM Modi Dharma Bhai 1इस मौके पर भाजपा नेता रमेश हांसदा, गणेश महाली, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रश्मि साहू, जिला परिषद सदस्य सुधीर महतो, आदि मौजूद रहे। जहां छुटनी के साथ भाजपा नेताओं ने पारंपरिक नृत्य कर खुशी का इजहार किया।

उसके बाद जैसे ही छुटनी अपने गांव बीरबांस पहुंची, वहां गुरुवार शाम उत्सव का नजारा दिखा। जिस छुटनी के नाम से कल तक लोग घृणा करते थ, डायन समझ उससे बात करना तो दूर उसकी परछाईं से भी दूर भागते थे, आज उसी गांव में पद्मश्री सम्मान लेकर पहुंची छुटनी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।

उन्होंने पीएम मोदी को अपना धर्म भाई बताया। और कहा कि उसका जीवन धन्य हो गया। उसके जीवन का मकसद यही है कि जिस कुप्रथा की शिकार वह हुई, उसे समाज से जड़ सहित उखाड़ फेंकना है और यह तभी संभव है, जब हर पंचायत में एक छुटनी पैदा हो। अब इसी के लिए काम करना है।

इधर बीरबांस पंचायत के मुखिया घनश्याम हांसदा ने छुटनी महतो के संघर्ष की सराहना की और उन्हें पूरे पंचायत का गौरव बताया।

वहीं जिप प्रत्याशी अख्तर हुसैन ने छुटनी महतो को आदर्श बताया और कहा कि आज उन्हें ज्ञात हुआ है कि छुटनी महतो क्या थी।

उन्होंने कहा पूरा जिला छुटनी को मिले सम्मान से गौरवान्वित हुआ है। उसके विदित रहे कि बीते 9 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में डायन उन्मूलन के खिलाफ आंदोलन चलनेवाली छुटनी महतो को साल 2020- 21 के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है।

 

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button