देशराजनीति

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश का 160 विधायकों के समर्थन से नई सरकार बनाने का दावा

पटना (एक्सपर्ट मडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार में आज सुबह से चल रहे सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर इस्तीफा सौंप दिया।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया है। मुख्यमंत्री ने इस्तीफा देने के साथ ही 160 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाने का भी दावा किया है। उन्होंने महागठबंधन के विधायकों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र को भी दिया है।

मुख्यमंत्री ने राजभवन के गेट के पास मीडिया से कहा कि ‘पार्टी के नेताओं का कहना था कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए। इसके बाद हमने एनडीए का साथ छोड़ दिया है’।

सीएम के राजभवन पहुंचने से पूर्व जदयू कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। जदयू के कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!