Homeजरा देखिएनालंदा में ग्रामीणों की मॉलींचिंग से बचे 5 शिक्षक, निर्मम पिटाई, पुलिस...

नालंदा में ग्रामीणों की मॉलींचिंग से बचे 5 शिक्षक, निर्मम पिटाई, पुलिस ने बचाई जान

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा अंतर्गत कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र अवस्थित प्राथमिक विद्यालय टाडापर में एक छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में आक्रोशित ग्रामीणों ने पांच शिक्षकों के साथ मारपीट की है।

ग्रामीण इतने उग्र हो गए थे कि सभी साथ पांच शिक्षकों के साथ बेतहाशा मारपीट करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक शिक्षक के द्वारा कमरे में बंद होकर छात्रा के साथ छेड़खानी की जा रही थी।

छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना की जानकारी होने पर पूरा गांव स्कूल के पास इकट्ठा हो गया और जमकर हंगामा करने के साथ सभी लोग एक शिक्षक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। बीच बचाव में आए अन्य चार शिक्षको के साथ भी मारपीट की।

बताया जाता है कि 3 दिन पूर्व में भी छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना घटी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद सभी शिक्षकों की जान बच सकी।

या फिर यूं कहे की सभी शिक्षक मोब लिंचिंग के शिकार होने से बच गए। फिलहाल सभी घायल शिक्षकों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कल्याण विघा में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें