Home झारखंड 5 उग्रवादियों के साथ पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता का बेटा हॉट लिप्स...

5 उग्रवादियों के साथ पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता का बेटा हॉट लिप्स होटल से धराया

0

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) की टीम ने शुक्रवार रात करीब 10।30 बजे कांके रोड से टीपीसी के इनामी उग्रवादी बिंदु गंझू के चालक सहित कुल पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

hot lips restaurant and bar kanke road ranchi

उग्रवादियों के साथ राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता का बेटा भी था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है। सभी होटल हॉट लिप्स में खा-पी रहे थे। पैसे की उगाही करने रांची आये थे।

सूचना मिलने के बाद एनआइए की टीम के सदस्य होटल पहुंचे। छापेमारी कर सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एनआइए सभी से पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार उग्रवादियों को साथ लेकर एनआइए की टीम ने देर रात अलबर्ट एक्का चौक के पास छापेमारी भी की। कुछ अन्य जगहों पर भी छापेमारी चल रही है।

बिंदु गंझू की संपत्ति जब्त करने के लिए चतरा स्थित उसके घर पर एनआइए ने पूर्व में नोटिस भी भेजा था।

error: Content is protected !!
Exit mobile version