Homeझारखंडसीएम हेमंत सोरेन के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर 183 युवाओं के खिले...

सीएम हेमंत सोरेन के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर 183 युवाओं के खिले चेहरे

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन सचिवालय युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र बांटा। इस दौरान असिस्टेंट टाऊन प्लानर, जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिक्ल, मोटर व्हेकिल इंस्पेक्टर, माइनिंग इंस्पेक्टर, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर, पाइपलाइन इंस्पेक्टर आदि पदों पर चयनित युवाओं को नियुक्त दी गयी।

मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे पर मुस्कान देखते बन रही थी। इसके अलावा सीएम हेमंत सोरेन ने पीएमए (शहरी) योजना अंतर्गत साईं सिटी के नजदीक नवनिर्मित मुडमा कुठाश्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शुभारंभ हो रहे इस परियोजना का लाभ विशेष परिवारों को मिल रहा है। ये आशियाना एक विशेष समूह के लिए बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहूंगा कि इस परिसर को निर्मल आवास के नाम से जाना जाए। आज यहां उपस्थित सभी लोग इस परियोजना के विषय में पहले से अवगत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का सदैव प्रयास रहा है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति चाहे वे किसी भी वर्ग समुदाय के हों, जिस स्थिति या परिस्थिति में रह रहे हों उन तक सरकार की आवाज पहुंचे, सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण की योजनाएं पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लगातार आमजनों की बात सुनती है, समझती है और उनके विकास के लिए कार्य भी करती है। राज्य सरकार आगे भी जनहित के कार्य प्रतिवद्धता के साथ करती रहेगी। उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। राज्य सरकार ने एक बेहतर प्रयास किया है। सैकड़ो लोग आज अपने घर के मालिक बन रहे हैं। वे आज इस नवनिर्मित आवासों के अंदर पूरे परिवार के साथ रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप जैसे विशेष समूह के परिवारों के लिए अलग-अलग जिलों में भी इस तरह की कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की जा रहीं हैं। इस आशा के साथ कि आने वाले समय में आप जैसे लोग जो अपने जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रहें हैं उनके दुःखों को हमारी सरकार कम किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गरीब जरूरतमंदों के प्रति जवाबदेह और संवेदनशील है। विपरीत चुनौतियों के बावजूद जनकल्याण के कार्य निरंतर हो रहे हैं और आने वाले दिनों में भी होते रहेंगे। राज्य सरकार सभी वर्ग समुदायों को उनका हक अधिकार देने का कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें