Home देश सीमांचल में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व सांसद ने छोड़ी पार्टी

सीमांचल में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व सांसद ने छोड़ी पार्टी

0

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज ब्यूरो )। बिहार के सीमांचल में बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी से नाराज चल रहे पूर्णिया के पूर्व सांसद और बिहार बीजेपी के बड़े नेता पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने पटना में एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी ।उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेज दिया है।

पूर्णिया से पूर्व सांसद और बीजेपी के कद्दावर नेता उदय सिंह ने शुक्रवार को वो पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने की घोषणा किया। हालांकि इस बारे में कोई खबर नहीं है कि अगर वो भाजपा का साथ छोड़ते हैं तो किस पार्टी में जाएंगे।

लेकिन ये तय माना जा रहा है कि वो अब भाजपा और जदयू के बीच सीट शेयरिंग के बाद से नाराज चल रहे थे। उदय सिंह की नाराजगी लोकसभा चुनाव के लिए बिहार एनडीए में हुए सीट बंटवारे को लेकर है।

वर्तमान में पूर्णिया से जदयू के संतोष कुशवाहा सांसद है।ऐसे में एनडीए में जदयू अपना दावा पूर्णिया सीट पर कर रही थी।ऐसे में उदय सिंह के पास भाजपा छोड़ने का कोई और विकल्प था ही नही।

उन्होंने इसका जिक्र अपने फेसबुक पेज पर किया था। 26 दिसंबर 2018 को उदय सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट किया था। उदय सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि जैसा कि बहुत दिनों से कह रहा हूँ आज फैसले की घड़ी आ ही गई।

सीमांचल में भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद उदय सिंह पहले से ही  पार्टी को बाय बाय करने का मूड बना चुके थें जिसकी औपचारिकता उन्होंने आज पूरी की। लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने अपनी आगे की रणनीति तैयार कर ली है।

bjp uday 1उदय सिंह कांग्रेस के सहारे महागठबंधन के टिकट पर पूर्णिया से लोकसभा की चुनावी वैतरणी पार करना चाहते हैं। इसके लिए उनका होमवर्क जारी है। अगर उनका यह प्रयास सफल नहीं रहा तो वह निर्दलीय भी अखाड़े में उतर सकते हैं, लेकिन लड़ेंगे वह पूर्णिया से ही

दरअसल उदय सिंह पार्टी के सीट बंटवारे से काफी नाराज चल रहे थे। उनका कहना है कि बिहार में मात्र 17 लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल पर काफी बुरा असर पड़ा है।

भाजपा ने उदय सिंह के सामने कटिहार से चुनाव लड़ने का विकल्प दिया था। लेकिन उन्होंने  यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था । अब उन्होंने ऐलान कर दिया कि वह हर हाल में पूर्णिया से ही चुनाव लड़ेंगे।

जानकार  बताते हैं कि उदय सिंह को कांग्रेस का टिकट मिल सकता है। अगर इसमें कोई अड़चन आई तो उदय सिंह निर्दलीय लड़ने से भी परहेज नहीं करेंगे।

लेकिन उदय सिंह के इस्तीफे के बाद सीमांचल में बीजेपी कमजोर दिखेगी। उसके जनाधार में कमी आएगी। जिसकी भारपाई करना फिलवक्त बीजेपी के लिए मुश्किल है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version