Home देश बंगाल पुलिस ने जमशेदपुर से दो सुपारी किलर को पकड़ा

बंगाल पुलिस ने जमशेदपुर से दो सुपारी किलर को पकड़ा

0

जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया)। पश्चिम बंगाल की पुलिस जमशेदपुर पहुंच कर यहां के बिरसानगर थाना क्षेत्र से हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बंगाल पुलिस कोर्ट में प्रस्तुत कर अपने साथ बंगाल लेकर चली गई।

इस मामले में सिटी एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि 14 जनवरी को बंगाल के दुर्गापुर में एक अपराधी प्रवृती के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी, जिसमें दुर्गापुर पुलिस ने पूर्व में ही एक युवक को दुर्गापुर से गिरफ्तार कर लिया था। उसी के निशानदेही पर बंगाल पुलिस बिरसानगर से दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है।

सिटी एसपी ने यह भी जानकारी दी कि सभी सुपारी किलर हैं और 60 हजार रुपये उसकी हत्या का सुपारी इन दोनों ने लिया था।

वहीं पुलिस ने इनके पास से 30 हजार रुपये जब्त कर ली है। फिलहाल बंगाल पुलिस तीनों को बंगाल के दुर्गापुर लेकर चली गई।

error: Content is protected !!
Exit mobile version