अन्य
    Tuesday, March 11, 2025
    22 C
    Patna
    अन्य

      पंसस की बैठक से भागी प्रखंड प्रमुख तो सीओ पर FIR का प्रस्ताव

      बैठक में जहाँ हंगामा बढ़ता देख प्रमुख बैठक को समाप्त बताकर सदन से भाग निकली तो वही गलत ढंग से अनापति प्रमाण पत्र देने के आरोप में सीओ पर एफआईआर लाने का प्रस्ताव लाया गया।”

      चंडी (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा के चंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार रही। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख निर्मला देवी ने किया।

      बैठक में शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग, बिजली विभाग, पीएचडी विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित रहने के कारण पंस सदस्य, मुखिया ने निंदा प्रस्ताव लाया। सभी अनुपस्थित पदाधिकारी पर कार्रवाई के लिए डीएम को अनुसंशा करने का प्रस्ताव लिया।

      नरसंडा पंचायत के मुखिया राजबल्लभ सिंह  ने शिक्षकों की अवसेंटी को लेकर मुद्दा उठाया। मुखिया ने कहा कि पहले प्रधानाध्यापक मुखिया से अवसेंटी लेते थे। अब नही लिया जा रहा है। बीईओ को गायब रहने से बीडीओ ने कहा कि अवसेंटी लेने की सूचना बीईओ के माध्यम से भेजवा दिया जाएगा।

      आंगनवाड़ी की बात उठी तो राजबल्लभ सिंह ने कहा कि पूर्व की बैठक में आंगनवाड़ी जांच के लिए कमिटी की गठन का प्रस्ताव लिया गया था। लेकिन अभी तक कमिटी गठन नही हुई है।

      उन्होंने कहा कि महिला पर्यवेक्षिका केंद्र पर सूचना देकर पहुंचती है। इसलिए  गुप्त रूप से कमिटी गठन कर जनप्रतिनिधियों के साथ माह में एक वार औचक निरीक्षण के दुवारा प्रस्ताव लिया गया।

      सीडीपीओ द्वारा जनप्रतिनिधियों को किसी भी प्रश्न को नजरअंदाज करने पर सभी जनप्रतिनिधि ने आक्रोश व्यक्त किया। वही आपूर्ति विभाग का मुद्दा उठा तो मुखिया राजबल्लभ सिंह ने कहा कि पूर्व में भी खदान का उठाव व वितरण की सूची माह के अंतिम दिन प्रत्येक मुखिया को देने का प्रस्ताव लिया गया था। जिसपर अमल नही किया गया।

      मनरेगा में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर पर नाजायज राशि लेकर भुगतान करने का आरोप लगाया। कहा कि अगर नाजायज राशि नहीं देते हैं, तो मजदूरों का नाम डिलीट कर दिया जाता है। इसे हटाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया गया।

      गंगौरा पंस सदस्य दयाशंकर यादव ने रेफरल अस्पताल में अस्पताल में कुत्ता काटने की सुई और उप स्वास्थ्य केंद्र सालेहपुर बंद रहने का मुद्दा उठाया।

      प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी  डॉ रामानंद प्रसाद ने कहा  कि सदर अस्पताल में ही सूई खत्म हो गई है। वही सालेहपुर में दो एएनम कार्यरत है।

      वही दो दिन पूर्व शीशम का पेड़ गिरने से एक अधेड़ की मौत के बाद सरकारी लाभ देने का मुद्दा पंस सदस्य अनिल कुमार  उठाया। जिस पर सीओ ने लाभ देने की  बात कही।

      चंडी बाजार में अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए गंगौरा पंस सदस्य दयाशंकर यादव ने कहा कि बाजार में करीब 83 लोग अतिक्रमण कर मकान बना लिए हैं। इस अतिक्रमण को अविलंव हटाने का प्रस्ताव लिया जाय। जिसे सर्वसम्मति से  प्रस्ताव को पास कर दिया गया। 

      कहा कि पूर्व में ढकनिया गांव  में पइन से अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव लिया गया था। जिसपर अभी तक अमल नही किया गया।

      दयाशंकर यादव व तुलसी पंचायत के मुखिया मणिकांत मनीष ने गलत  ढंग से एनओसी देने के लिए चंडी अंचलाधिकारी और  शिक्षा  समिति पर एफआईआर करने की मांग  किया। जिसे प्रमुख के अनुरोध पर एफआइआर करने  का प्रस्ताव लिया गया।

      वहीं वेलछी पंचायत के मुखिया मृत्युंजय कुमार ने प्राथमिक विद्यालय मोकिमपुर का भवन जर्जर स्थिति में है। इसका प्रस्ताव पूर्व में लिया गया था। अभी तक इसपर कोई विचार नहीं किया गया है।

      पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार चल रही थी। इसी क्रम में सालेहपुर पंचायत समिति सदस्या ऋतु देवी ने विकास की आयी राशि को सालेहपुर पंचायत को वंचित रखने का मुद्दा उठाया। इस पर सदन और हंगामा होने लगा। तभी प्रमुख निर्मला देवी ने खड़ा होकर बैठक को समाप्त कह उठकर चली गयी।

      मुखिया राजबल्लभ सिंह ने कहा कि हम लोगों जनता का मुद्दा उठा ही रहे थे कि प्रमुख सदन से उठकर चली गयी। सदन को बीच मे छोड़कर चले जाना गंभीर बात है।

      इस मौके पर उपप्रमुख पूनम देवी, बीडीओ विशाल आनंद, बीएओ अमरेंद्र, जेएसएस धर्मजय, मनरेगा जेई अरविंद कुमार, समन्वयक नरेन्द्र कुमार, मुखिया सूरजदेव पासवान सहीत कई पंस सदस्य व मुखिया मौजूद थे।

      Related Articles

      error: Content is protected !!