Home राजनीति स्वतंत्रता सेनानी पूर्व प्रमुख के निधन से मुंगेर में शोक का...

स्वतंत्रता सेनानी पूर्व प्रमुख के निधन से मुंगेर में शोक का लहर

0

93 वर्ष की उम्र में भी वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन पर पूरा क्षेत्र शोकाकुल है….”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। मुंगेर के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व प्रमुख, समाजसेवी एवं शिक्षाविद राजेंद्र प्रसाद भगत का 93 साल की उम्र मे आज निधन हो गया।RAJENDRA BHAGAT MUNGER 1

स्व. भगत मुंगेर के प्रखर गाँधीवादी नेता माने जाते थे। वे पांच बार प्रखंड प्रमुख भी रह चुके है। उन्होंने प्राइमरी स्कूल से लेकर कॉलेज की स्थापना खुद करवाई थी।

उन्होंने आजादी के बाद भी राजबंदेली से कठिन परिश्रम करके खुद दौड़ भाग कर के कई जगहों को स्कूल में तब्दील कराया था।

सांसद चिराग पासवान हो या विधायक मेवालाल चौधरी सभी ने भगत के निधन पर गहरा दुख जताते हुए क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताई है।

स्व. भगत अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके तीन पुत्र और तीन पुत्रियां है। उनका श्राद्ध कार्यक्रम उनके निजी आवास संग्रामपुर मे आयोजित होगा

उनके पुत्र मनोज कुमार भगत ने कहा कि उनकी कमी खलेगी, परंतु उनके चले मार्ग और आदर्श को अपनाकर वे भी अपना जीवन धन्य करेंगे। देश के लिए सोचना ही उनके पिता ने उन्हें सिखाया है और वे भी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास करने के मार्ग पर चलते रहेगें।

error: Content is protected !!
Exit mobile version