Home आस-पड़ोस सिलाव जिप सदस्य पर हमला, राजगीर पुलिस के सामने हुई गोलीबारी

सिलाव जिप सदस्य पर हमला, राजगीर पुलिस के सामने हुई गोलीबारी

0

“नालंदा जिले के राजगीर थानान्तर्गत बौधुनगर पैक्स गोदाम के पास होली की रात अपराधियों ने सिलाव दक्षिणी के जिला परिषद पर किया कतिलाना हमला हुआ है। अपराधियों ने उनके घर पर रोड़ेबाजी करते हुए करीब 20 राऊंड फायरिंग भी की है। पुलिस पहुंचने के बाद भी फायरिंग जारी रही। फिलहाल पुलिस घटना स्थल से कारतूस के कई खोखे बरामद करने में सफल हो पाई हैं…..”

नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। सिलाव दक्षिणी के जिला परिषद सतेन्द्र पासवान ने बताया कि उनके घर से थोड़ी दूरी पर पैक्स भवन बौधुनगर के सामने शलेन्द्र पासवान की पत्नी सुषमा देवी और उसकी माँ सबीता देवी को गर्दन में गमछी लगा कर मलिकपुर गांव के लोग निवस्त्र करने का कोशिश किया।

RAJGIR CRIME 2उन्होंने बताया कि जब दोनों पीड़िता चीखते-चिलाते उनके घर के तरफ दौड़ती हुई आई और वे उसे बचाने कि कोशिश की तो मलिकपुर के करीव दो सौ के लगभग लोग हरवे हथियार लेकर उन पर जान लेवा हमला कर दिये। उसके बाद किसी तरह बचाकर भागे और अपने परिवार को लेकर अपने घर के छत पर बने कमरे में बंद हो गये।

बकौल सत्येन्द्र प्रसाद, उसके बाद आये अपराधियों ने उनके नाम और जाति का नाम लेकर खूब गाली गलौज की और उनके घर पर रोड़ेबाजी की। उनके ट्रैक्टर को चूर दिया। करीब 20 राऊंड गोलीबारी की।

श्री प्रसाद ने बताया कि जब इसकी सुचना उन्होंने मोबाइल से राजगीर थाने को तो पुलिस की मौजूदगी में अपराधियों ने गोलीबारी की। पुलिस को घटनास्थल से कारतूस के कई खोखे मिले हैं।

इस संबंध में मलिकपुर गांव के बलराम सिंह पिता स्व.रामबालक सिंह, गुड्डू सिंह पिता स्व.नरेश सिंह, राजीव सिंह पिता स्व.नरेश सिंह, निरंजन सिंह, सोनी सिंह, राजाराम सिंह तीनो पिता बलराम सिंह, गोरे सिंह पिता निरंजन सिंह पर राजगीर थाने मे मुकदमा दर्ज कि गई है।

इस घटना से आस पास के गांवों में दहशत का महौल बना हुआ है। इसे देखते हुये सतेन्द्र पासवान के घर बौधुनगर में पुलिस कैम्प कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version