Home झारखंड सिर्फ भुजाली लिए थे नक्सली, 5 पुलिस जवानों को उनकी ही बंदूकें...

सिर्फ भुजाली लिए थे नक्सली, 5 पुलिस जवानों को उनकी ही बंदूकें छीनकर मारी गोली

0

“यहां हाट बाजार में भुजाली की बिक्री होती है। किसी को शक न हो, इसलिए ग्रामीण लिबास में आए नक्सलियों ने भुजाली का इस्तेमाल किया। नक्सलियों ने पहले भुजाली से हमला किया और फिर पुलिसकर्मियों से लूटे हथियार से उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए……..”

जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू बाजार में शुक्रवार को हुए नक्सली हमले में बड़ा खुलासा हुआ है। नक्सली सिर्फ भुजाली (धारदार हथियार) लेकर आए थे।

hamla 2 भुजाली से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। घायल होने पर उनसे इंसास और पिस्टल लूट ली। फिर पुलिस से लूटे हथियार से ही उन्हें गोली मार दी।

जांच टीम को शनिवार को घटनास्थल से इंसास और पिस्टल के खोखे मिले हैं। इस हमले में दो एएसआई सहित पांच पुलिस जवान शहीद हो गए थे।

पुलिस अफसरों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर में ही चार-पांच नक्सली कुकडु बाजार पहुंच गए थे। वे ग्रामीण लिबास में थे। कोई गले में गमछा रखे था, तो किसी ने कंधे पर झोला टांग रखा था।

इस बीच तिरुलडीह थाने की पेट्रोलिंग पार्टी गुजरी तो नक्सलियों ने अपने साथियों को खबर की। शाम करीब 5 बजे पुलिस पार्टी बाजार लौटी। दो एएसआई व तीन जवान अलग-अलग दिशा में गए।

इसी बीच 6 बाइक से नक्सली वहां पहुंचे। भुजाली से पुलिसकर्मियों पर हमला कर हथियार लूट लिए। फिर उसी हथियार से गोली मार दी।

शक के घेरे में पुलिस गाड़ी का ड्राइवरः नक्सली हमले में सुरक्षित भाग निकलने वाले पेट्रोंलिंग गाड़ी के ड्राइवर सुखलाल कुदादा शक के घेरे में है। एसपी ने शनिवार को ड्राइवर से पूछताछ की।

शक के ये हैं कारणः नक्सलियों ने पुलिस गाड़ी से चंद कदम की दूरी पर पुलिसकर्मियों को पकड़ा तो ड्राइवर पर नजर क्यों नहीं गई?

घटना के समय ड्राइवर वर्दी में नहीं था तो शुक्रवार शाम वह वर्दी पहनकर थाना कैसे पहुंचा?

error: Content is protected !!
Exit mobile version