Home देश सहारा परिवार ने यूं दी शहीदों को श्रद्धांजलि

सहारा परिवार ने यूं दी शहीदों को श्रद्धांजलि

0

“कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। आज पूरे देश भर में सहारा इंडिया परिवार ने आतंकी हमले के विरोध में  मौन जुलूस निकालते हुए कैंडल मार्च निकाला…”

CANDLE 1एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (संतोष कुमार)। इधर  सरायकेला  जिला के  आदित्यपुर, गम्हरिया, चौका, चांडिल  खरसावां  और सरायकेला के  कार्यकर्ताओं ने  कैंडल मार्च निकालकर  विरोध दर्ज किया।  वहीं आदित्यपुर स्थित कार्यालय  के कार्यकर्ताओं ने  आशियाना मोड़ से  आकाशवाणी पटेल चौक तक मौन जुलूस  निकाला  और  आतंकी हमले  के प्रति  रोष प्रकट किया।

गौरतलब है कि सहारा इंडिया परिवार ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए चाहे देश में प्राकृतिक आपदा हो या सैन्य त्रासदी हर मोर्चे पर देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देशहित का काम किया है। 

इस दौरान  सेक्टर प्रमुख  संजय कुमार सिंह,  फिल्ड वरिष्ठ झुमुक लाल, समर कुमार दास, विश्वनाथ मंडी,  सुधीर कुमार सिन्हा, विजय कुमार,  मुन्ना कुमार,  राजीव चक्रवर्ती,  विनय कुमार,  इंदु यादव,  रीता मंडल, आलोचना मंडल,  चंद्रशेखर ठाकुर  दीपक कुमार समेत फिलोर ऑफिस के जुड़े  सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

error: Content is protected !!
Exit mobile version