Home देश  शराब के नशे में कांस्टेबल ने पत्नी समेत डेढ़ साल की बेटी...

 शराब के नशे में कांस्टेबल ने पत्नी समेत डेढ़ साल की बेटी को गोली मारी

0

“घटना के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। दोनों मां-बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है….”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में एक दारोगा ने सोमवार को पत्नी और तीन साल की बच्ची की गोली मार दी।

घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

जानकारी के मुताबिक, सीआइडी क्लब कॉलोनी में भाड़े के मकान में रहनेवाले स्पेशल ब्रांच के सिपाही विजय नट ने 37 वर्षीया पत्नी पूजा और डेढ़ साल की बेटी निशा को सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी है।

इस दौरान बच्ची के सिर में गोली लगी और पत्नी के बायें हाथ को चीरते हुए निकल गयी। घटना के बाद आरोपित सिपाही घायल बेटी को लेकर भाग गया।

वहीं, मकान मालिक इंजीनियर संजय और उनके भाई जगन्नाथ यादव ने घायल पूजा को कंकड़बाग स्थित श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पत्नी का इलाज चल रहा है।

चिकित्सकों का कहना है कि गोली लगने से हाथ की नस कट गयी है। हालत बहुत नाजुक है। पहले ऑपरेशन किया जायेगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

इधर, कांस्टेबल ने घायल बच्ची को लेकर घर से बाहर निकल गया। बाद में बच्ची को पीएमसीएच में भर्ती कराने के बाद कांस्टेबल विजय नट फरार हो गया है। दोनों मां-बेटी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version