Home बिहार राजगीर में उर्मिला मुख्यपार्षद और पिंकी उप मुख्यपार्षद निर्विरोध निर्वाचित

राजगीर में उर्मिला मुख्यपार्षद और पिंकी उप मुख्यपार्षद निर्विरोध निर्वाचित

0

rajgir news 2 1नालंदा ( राम विलास )। राजगीर नगर पंचायत सरकार का निर्विरोध गठन शुक्रवार को हो गया। राजगीर नगर पंचायत की पहली चेयरमैन उर्मिला देवी निर्विरोध मुख्य पार्षद चुनी गई। उनके साथ ही पहली बार वार्ड पार्षद बनी पिंकी देवी उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुन ली गई हैं ।

राजगीर अनुमंडलीय कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की देखरेख में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का चुनाव कराया गया।

इस दौरान अनुमंडल कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। मुख्य द्वार से केवल वार्ड पार्षदों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी। मुख्य द्वार पर पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी तैनात किए गए थे ।

इसके अलावा अनुमंडल की सीढ़ियों और ऊपर हॉल के बाहर बरामदे मे दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात थे। सुरक्षा व्यवस्था के वरीय प्रभार में राजगीर के भूमि सुधार उपसमाहर्ता और पुलिस निरीक्षक तैनात रहे ।

मिली जानकारी के अनुसार उर्मिला देवी लगातार चौथी बार चुनाव जीती है। वह तीन बार जेनरल सीट से और इस बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड से चुनाव जीती है। ऐसे राजगीर से 2 अनुसूचित जाति की महिला चुनाव जीतने में सफल रही है। इनमे उर्मिला देवी जदयू समर्थित और रुक्मिणी देवी भाजपा समर्थित बताई जाती है।

इस चुनाव में महागठबंधन की बल्ले-बल्ले रही । जेडीयू और आरजेडी ने मिलकर नगर सरकार बनाया है। विपक्षी खेमा इतना कमजोर था कि उन्हे प्रस्तावक और समर्थक भी नहीं मिल पाए। यही कारण है कि विपक्ष ने उम्मीदवार भी देना मुनासिब नहीं समझा। फलस्वरुप चुनाव निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया।

इस अवसर पर मीरा कुमारी , ज्योति देवी (एक), ज्योति देवी (दो ) , अनिल कुमार, श्रवण कुमार, विकास कुमार, पंकज कुमार यादव ,मीना देवी, सुबेन्द्र राजवंशी, सुमित्रा देवी, बिरजू राजबंशी , रमेश कुमार समेत सभी वार्ड पार्षद चुनाव में शामिल हुए।

राजगीर अनुमंडल में मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद का चुनाव होने के बाद दोनों नव निर्वाचित पदाधिकारी सीधे नगर पंचायत कार्यालय पहुची। वहां नगर कार्यपालक पदाधिकारी और सिटी मैनेजर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया ।

उनके कर्णाअंकित चैबर में ले जाकर पदासीन किया। इसके साथ ही आज से उर्मिला देवी तीसरी बार राजगीर नगर पंचायत की मुख्यपार्षद हो गई।

error: Content is protected !!
Exit mobile version