Home आधी आबादी राजगीर बस स्टैंड में लड़की को सरेआम गोली मारी, अकर्मण्य बनी पुलिस

राजगीर बस स्टैंड में लड़की को सरेआम गोली मारी, अकर्मण्य बनी पुलिस

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। नालंदा जिले के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर  में  विश्व शांति स्तूप  50 वीं वर्षगांठ के मौके पर पुलिस-प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की कलई खुल  गई है। वहां बस स्टैंड चौराहे के पास में आज अहले सुबह रत्नागिरी होटल के होटल के सामने मुख्य मार्ग पर वाहन व्यवसायी लखन यादव की बेटी को मोटरसाइकिल सवार अपराधियो ने गोली मार दी।

घटना सुबह साढ़े पांच बजे की है। जब लड़की घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लड़की को दो गोली मारी। परिजनों द्वारा उसे राजगीर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से ज़ख्मी हालत में रेफर कर दिया गया।rajgir crime out of control 1

वहीं स्थानीय लोगो ने राजगीर बस स्टैंड को जामकर राजगीर पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। बस स्टैंड से चलने वाली वाहन बंद हो गयी है और लोगो ने अपनी दुकानें बंद कर रही है।

स्थानीय लोग राजगीर थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर अँगुली उठा रहे है, क्योंकि यह घटना सुबह सुबह मुख्य मार्ग पर हुई है।

घटना के दो घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अभी कुम्भनिद्रा में ही है। स्थानीय लोग राजगीर पुलिस की निष्क्रियता से काफी आक्रोशित हैं।

स्थानीय लोगो ने बताया कि राजगीर के वर्तमान थाना प्रभारी संतोष कुमार अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं, जिससे राजगीर थाना क्षेत्र में चोरी, डकैती, मारपीट,जैसी आपराधिक घटनाओं में बेहताशा वृद्धि हुई है। और वहां पदास्थापित डीएसपी सोमनाथ प्रसाद के आलावे नालंदा एसपी नीलेश कुमार भी उन्हें खुला संरक्षण देते नजर आ रहे हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version