Home आस-पड़ोस यूं भ्रष्टाचार की डस्टबीन से सज रहा है राष्ट्रपति आगमन मार्ग, लोग...

यूं भ्रष्टाचार की डस्टबीन से सज रहा है राष्ट्रपति आगमन मार्ग, लोग नाको दम

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में राजगीर विश्व शांति स्तूप का वार्षिक समारोह में राष्ट्रपति का आगमन होना है।

उस समारोह के बहाने राजगीर नगर पंचायत में आम जनता की टैक्स के पैसे की लूट के साथ-साथ कूड़े करकट के गंदगी के अंबार पर रहने के लिए जबरन मजबूर किया जा रहा है वह भी दिपावाली जैसे मौके पर। आइए जानते हैं कि इस लूट की खुली छूट का क्या प्लान है?rajgir cruption 1

उदाहरणार्थ, राजगीर नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षदों के अपने क्षेत्र में कूड़े कर्कट के संग्रह के लिए रखे गए डस्टबिन को उठवा कर नगर पंचायत राजगीर के कार्यपालक पदाधिकारी प्रथमा पुष्पांकर आदेश से लूट पाट जारी है।

अब ये पुराना डस्टबिन को धो-पोछने कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के आगमन क्षेत्रों की शोभा बढ़ायेगी ताकि वे उन्हें राजगीर साफ-सुन्दर लगे। और यहां के नेता, अधिकारी, दलाल और मीडिया की सब इस चोरी में अपने पौ बारह करेंगे।   

और दूसरी तरफ आम जनता सड़क पर बिखरे कचरे के ढेर से होकर नाक मुंह बंद कर गुजरते जा रहे हैं, लेकिन वहां की भ्रष्ट सत्ता और व्यवस्था के भय से कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

यदि कोई भूल से चूं-चां भी करेंगे तो उसी के लिए यहां एक शातिरों द्वारा संचालित पुलिस थाना बना है, जिसका कभी अदद दारोगा रहा ‘सुशासन’ की कृपा से यहां का निर्वाचित विधायक बना है।   

यह हालेदृश्य को तमाम वार्ड पार्षद, तमाम दल के नेता, सभी स्तरों के विभागीय अधिकारी और कर्मी सहित जनता सहन कर रही है। मगर यहां कायम ‘सुशासन’ के भय से कोई कुछ नहीं बोल रहा है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version