Home आधी आबादी मुखिया ने चलाया नशा मुक्ति और सफाई अभियान

मुखिया ने चलाया नशा मुक्ति और सफाई अभियान

0

ओरमांझी (रांची)। प्रखंड के चकला पंचायत के बसुआ टोली गांव में मुखिया एवं पूर्व जिप सदस्य वीणा देवी मुंडा की अध्यक्षता में 20 महिला सदस्यों की बैठक हुई।

इस बैठक में समूचे गांव को नशामुक्त बनाने का निर्णय लिया गया और उसके बाद मुखिया के नेतृत्व में पूरे गांव में घूम-घूम कर नशा बंद करने की चेतावनी भी दी गई।

इसके आलावे मुखिया के नेतृत्व में महिलाओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया। लोगों के बीच नारा लगाकर साफ-सुथरा रहने का शपथ भी दिलाया गया।

इस मौके पर चकला पंचायत की मुखिया वीणा देवी मुंडा ने कहा कि गांव के विकास के लिये नशा मुक्त महौल बनाना बहुत जरुरी है। क्योंकि लोग नशा के कारण असमय मौत मर रहे हैं। उनका पूरा परिवार बदहाली में जीने को विवश हैं। वे अपनी सारी कमाई नशा पर ही उड़ा डालते हैं।

मुखिया ने कहा कि गांवों में साफ-सफाई भी एक बड़ी समस्या है। गंदगी के कारण वे नाना प्रकार के रोगों से ग्रस्त होते हैं। स्वस्थ्य जीवन और मजबूत शरीर के लिये साफ-सुथरा रहना जरुरी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version