Warning: explode() expects parameter 2 to be string, array given in /home4/enowxqmy/public_html/expertmedianews/wp-content/plugins/sneeit-framework/includes/articles/articles-query.php on line 102

BREAKING NEWS

मतदाता जागरूकता को लेकर पुलिस-प्रशासन की निकली साइकिल रैली

मतदाता जागरूकता को लेकर पुलिस-प्रशासन की निकली साइकिल रैली

“लोकसभा आम निर्वाचन में “कोई भी मतदाता छूटे न” के मोटो के साथ मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है………..”

इसी क्रम में आज जिला नालंदा के विभिन्न प्रखंडों एवं उच्च विद्यालयों के स्तर पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्थानीय पदाधिकारियों के साथ साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।dm3

बिहारशरीफ प्रखंड मुख्यालय में श्रम कल्याण मैदान से मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 300 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस रैली का नेतृत्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक निलेश कुमार द्वारा किया गया।

 रैली में नगर आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहार शरीफ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहार शरीफ, अंचल अधिकारी बिहार शरीफ सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं अन्य पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

dm2सभी साइकिल पर मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन की तख्तियां लगाकर प्रतिभागियों ने नारा लगाते हुए मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया। यह रैली श्रम कल्याण मैदान से हॉस्पिटल मोड, भैसासुर चौक, अंबेर चौक, सोगरा हाई स्कूल, एतवारी बाजार होते हुए पुनः श्रम कल्याण मैदान में समाप्त हुई।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मोटो “कोई मतदाता छूटे न” एवं “सुगम मतदान” के उद्देश्य से स्वीप कोषांग द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने सभी जिलावासी मतदाताओं से 19 मई को अपने मतदान का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा की लोग बगैर किसी भय या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। प्रशासन द्वारा निष्पक्ष मतदान हेतु सभी तरह की तैयारी की जा रही है तथा मतदान केंद्र पर भी सहज एवं सुगम मतदान हेतु सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है ।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!