अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      दिल्ली, राजस्‍थान के बाद अब पूरा बिहार 31 मार्च तक लॉकडाउन

      बिहार के सीएम नीतीश कुमार रविवार शाम को बुलाई गई अहम बैठक में पूरे सूबे को लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। इस दौरान निजी प्रतिष्ठान, कार्यालय और परिवहन सेवाओं को पूरी तरह से 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। कोरोना के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए अब शहरों को लॉकडाउन करने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजस्‍थान और दिल्ली के बाद अब बिहार सरकार ने पूरे सूबे को 31 मार्च तक लॉकडाउन करने का आदेश जारी किया है।corona lockdown BIHAR 1

      नीतीश कुमार  ने लॉकडाउन को लेकर एक अहम बैठक रविवार शाम को बुलाई थी, इसी बैठक के दौरान पूरे सूबे को लॉकडाउन करने का निर्णय लिया गया। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कर दी गई है।

      मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी जिला मुख्यालय, अनुमंडल और ब्लॉक स्तर पर लॉक डाउन किया गया है। इस दौरान निजी प्रतिष्ठान, कार्यालय और परिवहन सेवाओं को पूरी तरह से 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।

      हालांकि अनिवार्य सेवाएं जारी रहेंगी। साथ ही लॉकडाउन से दवा की दुकान, राशन की दुकान, डेयरी, पेट्रोल पंप को अलग रखा गया है। वहीं बैंक, पोस्ट ऑफिस, एटीएम और मीडिया कार्यालय भी लॉकडाउन से बाहर रहेंगे।corona lockdown BIHAR 3

      सबसे पहले राजस्‍थान ने पूरे राज्य को लॉकडाउन करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार रात को एक अहम बैठक के बाद पूरे प्रदेश को 31 मार्च तक लॉकडाउन करने की घोषणा की थी।

      दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के खतरे को देखते हुए 23 से 31 मार्च तक दिल्ली को लॉकडाउन करने का आदेश दिया है। इसके तहत जरूरी और बुनियादी सेवाओं को छोड़कर, बाकी सभी सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी।

      बता दें कि राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कोरोना के प्रभाव को देखते हुए पहले ही दिल्ली मेट्रो को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।

      उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 15 जिलों को 25 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया है। इन जिलों में आगरा, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर और सहारनपुर का नाम शामिल है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!