Home आस-पड़ोस भाजपा में अंतर्कलह शुरू, अदद पोस्टर को लेकर अनुशासन दिखा तार-तार

भाजपा में अंतर्कलह शुरू, अदद पोस्टर को लेकर अनुशासन दिखा तार-तार

0

“इस वायरल ऑडियो के अनुसार किसी कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला के मंत्री गणेश महाली की तस्वीर पोस्टर में लगाई गई। जिसको लेकर आरआईटी मंडल अध्यक्ष आग बबूला हो उठे और फोन पर भाजयुमो के जिला कार्यकारिणी सदस्य सूरज तिवारी को लगे डांट पिलाने……”

आरआईटी मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी……

सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)।  निकट लोकसभा-विधानसभा चुनाव से पहले सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा का अंतर्कलह अब जमीन पर आ गया है। भाजपा के आरआईटी मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें मनोज तिवारी अपने ही पार्टी के युवा इकाई भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य सूरज तिवारी को को फटकार लगाते सुने जा रहे हैं।

वायरल ऑडियो में मंडल अध्यक्ष का गुस्सा साफ सुना जा सकता है। जिसमें मंडल अध्यक्ष अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता को नसीहत दे रहे हैं कि गणेश महाली उनके नेता नहीं।

भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य सूरज तिवारी…..

इस ऑडियो में जिस पोस्टर की चर्चा हो रही है, उसमें मंडल अध्यक्ष किसी तस्वीर पर काला पेंट मारने की नसीहत दे रहे हैं। हालांकि जिस कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष डांट पिला रहे हैं, उन्होंने भी साफ कर दिया है कि गणेश महाली उनके नेता है।

ऐसे में उन्हें पार्टी के अंदर की गुटबाजी की जानकारी नहीं। इधर इस ऑडियो के वायरल होते ही सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा में घमासान मच गया है, और अंदरूनी कलह साफ समझा जा सकता है।

sunil twari 1
आरआईटी मंडल अध्यक्ष सुनील तिवारी………..

इधर ऑडियो के वायरल होते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोरंजन सिंह ने अपने आरआईटी मंडल अध्यक्ष सुनील तिवारी को अनुशासनहीनता का दोषी पाया और तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें पद मुक्त कर दिया।

इस संबंध में मनोरंजन सिंह ने बताया कि सुनील तिवारी के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

हालांकि सूत्रों की अगर मानें तो भाजपा के शीर्ष नेताओं के दबाव में आकर भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने यह कदम उठाया है। वैसे ऐसी हरकतों से पार्टी को कितना नफा और कितना नुकसान होगा, यह तो आने वाला लोकसभा और विधानसभा चुनाव तय करेगा।  लेकिन इतना तो जरूर है कि अनुशासन की बात करने वाली भाजपा में अनुशासन तार-तार होती नजर आ रही है।

सुनिए भाजपा की अंदरूनी कलह की वायरल ऑडियो………….

error: Content is protected !!
Exit mobile version