Home झारखंड भाजपा की हुई राजद से निष्कासित अन्नपूर्णा

भाजपा की हुई राजद से निष्कासित अन्नपूर्णा

0

“राजद से निष्कासित अन्नपूर्णा देवी को किस लोकसभा सीट से टिकट मिलेगा, ये केंद्रीय चुनाव कमेटी तय करेगी। लेकिन कोडरमा सीट से भाजपा टिकट पर उनके चुनाव लड़ने की अधिक संभावना है…”

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने दिल्ली में सोमवार को भाजपा ज्वॉइन कर लिया। उनके साथ राजद के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अन्नपूर्णा देवी को किस लोकसभा सीट से टिकट मिलेगा, ये केंद्रीय चुनाव कमेटी तय करेगी। इससे पूर्व सुबह ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने दिल्ली जाते वक्त एयरपोर्ट पर यह पुष्टि कर दी थी कि अन्नपूर्णा देवी भाजपा में शामिल हो रही हैं।annapurna DEVI 1

इसके बाद राजद ने अन्नपूर्णा देवी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनकी जगह पर राजद का प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा को बनाया गया है। सदस्यता ग्रहण के वक्त भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री रघुवर दास और लक्ष्मण गिलुवा भी उपस्थिति थे।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिद्धांतों से प्रभावित हैं। देश को पीएम मोदी की आवश्यकता को महसूस करते हुए मैंने भाजपा ज्वाइन किया है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही झारखंड में भी रघुवर दास की सरकार विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे भी मैं प्रभावित हुई हूं।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बिहार और झारखंड में महागठबंधन विफल हो गया है। वे सीट और उम्मीदवार तक तय नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक नेता सबका साथ और सबका विकास की नीति के साथ चलना चाहते हैं, वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम भाजपा में दोनों नेताओं का स्वागत करते हैं।

अन्नपूर्णा देवी चार बार विधायक के साथ झारखंड सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। साथ ही जनार्दन पासवान दलित नेता हैं। वे आरजेडी के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके हैं।

महागठबंधन के सीट बंटवारे के ऐलान के साढ़े तीन घंटे बाद अन्नपूर्णा देवी सीएम हाउस में थीं। उनके साथ राजद के पूर्व सांसद मनोज भुईयां और पूर्व विधायक जनार्दन पासवान भी थे।

इन तीनों नेताओं की मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट हुई। उनकी कोडरमा और चतरा लोकसभा सीट पर बात हुई। भाजपा ने अभी इन दोनों सीटों के अलावा रांची सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

संभावना जताई जा रही है कि अन्नपूर्णा देवी कोडरमा सीट से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। हालांकि उनसे चतरा सीट पर भी राय मांगी गई।

अन्नपूर्णा देवी समेत पार्टी के तमाम नेता भाजपा में शामिल होने की बात से इनकार करते रहे हैं। अन्नपूर्णा ने पिछले दिनों प्रेस कांफ्रेंस कर यह स्पष्ट भी किया था कि उनके भाजपा में शामिल होने की बातें झूठी है।

रविवार को भी राजद के प्रधान महासचिव संजय सिंह यादव ने भी इन अटकलों को फर्जी करार दिया था।

भाजपा ने अब तक 10 लोकसभा सीट के अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पलामू से विष्णु दयाल राम, हजारीबाग से जयंत सिन्हा, जमशेदपुर से विद्युतवरण महतो, खूंटी से अर्जुन मुंडा, गोड्‌डा से निशिकांत दूबे, सिंहभूम से लक्ष्मण गिलुआ, लोहरदगा से सुदर्शन भगत, दुमका से सुनील सोरेन, राजमहल से हेमलाल मुर्मू और धनबाद से पीएन सिंह को टिकट दिया गया है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version