Home झारखंड ब्रेजा कार ने दर्जन भर महिलाओं को कुचला, 4 की मौत, 5...

ब्रेजा कार ने दर्जन भर महिलाओं को कुचला, 4 की मौत, 5 गंभीर, NH-33जाम

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। टाटा-रांची हाइवे पर सरायकेला-खरसावां ज़िले के चौका थाना अंतर्गत झाबरी के समीप एक अनियंत्रित मारुति ब्रेजा कार सवार ने सड़क के किनारे पैदल चल रही दर्जन भर महिलाओं को कुचल दिया।

इस भीषण हादसा में 4 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और पांच महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गईं। इस दर्दनाक हादसे के बाद हाइवे एवं उसके आसपास कोहराम मच गया, क्योंकि चारों महिलाएं स्थानीय ही थी।hadsa maut 3

खबर है कि सरायकेला जिले के चौका थाना अंतर्गत झाबरी गांव के समीप एनएच 33 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित ब्रेजा सवार ने चार महिलाओं को रौंद दिया। जिससे चारों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं पांच अन्य बुरी तरह से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है।

 आज हाट का दिन था और सभी ग्रामीण हाट के लिए निकले थे। इसी दौरान एनएच- 33 पर रांची की ओर से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा सवार ने महिलाओं को रौंद दिया।

उधर घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। वहीं ब्रेजा सवार भागने में सफल रहा है। फिलहाल घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों की पहचान की जा रही है। उधर आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 33 को जाम कर दिया है। वहीं पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=UIAsAIocDPY[/embedyt]

error: Content is protected !!
Exit mobile version