Home झारखंड बोले एन चंद्रशेखरन- ‘स्टील इंडस्ट्री पर कोरोना का असर नहीं’

बोले एन चंद्रशेखरन- ‘स्टील इंडस्ट्री पर कोरोना का असर नहीं’

0

जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। स्टील इंडस्ट्री के जनक जमशेदजी नसेरवानजी टाटा की आज 181 वीं जयंती है. इस मौके पर एक ओर जहां पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है, वहीं कंपनी परिसर में मौजूद टाटा साहब की आदम कद प्रतिमा के समीप श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

TATA 181 1इस सभा में कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन सहित टाटा स्टील के तमाम आला अधिकारी एवं सभी ग्रुपों के प्रमुख मौजूद रहे। रंगबिरंगी झांकियों के बीच सभी ने संस्थापक को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए आदर्शो पर चलने का प्रण लिया।

वहीं मीडिया को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने वैश्विक आर्थिक मंदी के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को बेहद मजबूत बताया और कहा हम जल्द ही इन चुनौतियों से निपट लेंगे।

उधर कोरोना वायरस को लेकर चंद्रशेखर ने कहा विश्व के कई देश इससे प्रभावित हैं, जहां कई उद्योग भी प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन स्टील इंडस्ट्री पर इसका असर नहीं पड़ा है ट्रांपोर्टिंग चेन जरूर प्रभावित हुई है। इसपर हमारी नजर बनी हुई है. हमें देखना होगा इसका असर कितने दिनों तक रहता है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=GrpXfO5Aoq4[/embedyt]

error: Content is protected !!
Exit mobile version